fitnessandproteins.com

फिटनेस को लेकर कुछ गलतफ‍हमियां और उनके पीछे का सच

फिटनेस से जुड़ी गलतफ‍हमियों की वजग से कुछ लोग वर्कआउट और डाइट प्लान तो फॉलो करते हैं, लेकिन बिना ये समझे कि गलत जानकारी से उनका ये प्लान उन्हें फायदे की जगह नुकसान पहुंचा रहा है।

1 फिटनेस से जुड़ी गलतफ‍हमियां और उनके सच

साल 2015 खतम होने को है, और नया साल 2016 आने को। नए साल के साथ लोग कुछ न कुछ रेज़ोल्युशन (संकल्प) भी लेंगे, तो मेरा यकीन मानियें, इस साल आपके लिये फिट रहने और अच्छी डाइट लेने से बेहतरीन संकल्प और कोई नहीं हो सकता है। लेकिन ऐसा बिना सही जानकारी के न करें। क्योंकि में ऐसे कई लोगों से मिल चुका हूं जो वर्कआउट और डाइट प्लान फॉलो करते हैं, बिना ये समझे कि गलत जानकारी से अनका ये प्लान उन्हें फायदे की जगह नुकसान पहुंचा रहा है। आज हम फिटनेस को लेकर कुछ ऐसी ही गलतफ‍हमियों के बारे में बात करेंगे और उनके बारे में सच बताकर उनसे पर्दा भी उठाएंगे।

2 मिथ – मस्कुलर और फिट बॉडी के लिये विशेष प्रोटीन आहार खाना ज़रूरी है!

अगर आप किसी ऐसे इंसान को देखते हैं जो केवल चिकन, अंडे का सफेद भाग, कबाब, और प्रोटीन ही खाता है तो उन्हें दया दृष्टी से देखियेगा। हालांकि प्रोटीन मांसपेशियों बनाने और चयापचय दर को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व भी विभिन्न शारीरिक कार्यों को बनाए रखने के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

3 मिथ – फैट से हम मोटे होते हैं।

आपके शरीर को वसा (फैट) की भ उतनी ही जरूरत होती है जितनी की उसे पानी की होती है। फैट शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं को सुचारी करने व हमारे हार्मोन को विनियमित करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। वसा के सभी प्रकार आपके लिए अच्छे होते हैं, बशर्ते उचित अनुपात में लिये जाएं (संतृप्त और ट्रांस वसा को छोड़कर)।

4 मिथ – कैलोरी की मात्रा उसकी गुणवत्ता की तुलना में अधिक मायने रखती है।

अगर आप सोचते हैं कि आप उन कैलोरी को किसी भी रूप में खा सकते हैं, तो आप गलत हैं। जब बात कैलोरी की होती है तो गुणवत्ता भी मात्रा के जितनी ही महत्वपूर्ण होती है। स्ट्रॉबेरी का एक बड़ा कटोरा और एक कचौड़ी में कैलोरी की मात्रा एक हो सकती है, लेकिन शरीर पर उनका प्रभाव काफी अलग होगा।

5 मिथ – अगर हेवी वेट लिफ्टिंग करें तो मसल्स तेजी से बढ़ेंगी।

आप एक जिम के कीड़े हैं और सोचते हैं कि हेवी वेट लिफ्टिंग करेंगें तो आपकी मसल्स तेजी से बढ़ेंगी, तो आप एक बहुत ही गलत धारणा के शिकार हैं। आपकी मसल्स का बढ़ना केवल वजन पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि वर्कआउट के दौरान बॉडी पार्ट पर पड़ने वाले टेंशन, सेट के रिपिटेशन, आराम का टाइम व अन्य कई चीज़ों पर निर्भर करता है।

6 मिथ – अगर मैं एक्सरसाइज छोड़ दूं तो तुरंत मोटा होने लगुंगा।

आधे से ज्यादा समय वर्कआउट का वसा में परिवर्तित होने वाली मांसपेशियों के ऊतकों से कोई लेना-देना ही नहीं होता है। यदि आप अपना स्वस्थ आहार जारी रखते हैं, तो अंतर बहुत ज्यादा नहीं होगा। वे लोग जो पहले मस्कुलर होते हैं, उनके बाद में मोटे होना का कारण दरअसल उनकी बढ़ती उम्र के कारण गिरते चयापचय और हार्मोन दर होता है।

7 कुछ अन्य मिथ और अनका सच

कुछ लोग सोचते हैं कि भुखे होने पर कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं, जोकि गलत है। बल्कि एक्सरसाइज से पहले कैलोरी के सेवन से परिणाम और बेहतर आते हैं। तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कुछ हल्का नाश्ता करके अपना उपवास तोड़ें। एक्सरसाइज से पहले स्ट्रेचिंग भी नहीं करनी चाहिये। स्ट्रेचिंगहमेशा वर्कआउट के बाद ही करनी चाहिये।

 

#fitness&proteins

WhatsApp Chat